मध्य प्रदेश कर्मचारी मंडल ने वन और जेल विभाग में 2112 पदों पर निकाली भर्ती

मध्य प्रदेश कर्मचारी मंडल (पूर्व नाम मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल) ने वन विभाग में फॉरेस्ट गार्ड, फील्ड गार्ड और जेल विभाग में जेल प्रहरी पदों पर 2112 वैकेंसी निकाली हैं। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 20 जनवरी से 3 फरवरी 2023 तक होगा।

वैकेंसी डिटेल्स

फॉरेस्ट गार्ड – 1772

फील्ड गार्ड – 140

जेल पुलिस – 200

फॉरेस्ट गार्ड के लिए सिलेक्शन प्रोसेस :-

इन पदों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल, भोपाल द्वारा किया जाएगा। यह परीक्षा 100 अंकों की होगी। परीक्षा का माध्यम हिंदी/अंग्रेजी होगा। यह परीक्षा दो घंटे होगी। इसके बाद वन विभाग द्वारा फिजिकल एबिलिटी टेस्ट लिया जाएगा।

एमपी जेल पुलिस के लिए सिलेक्शन प्रोसेस :-

जेल पुलिस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले 100 अंकों की ऑब्जेक्टिव टाइप परीक्षा देनी होगी। इसमें 100 प्रश्न पूछे जाएंगे जो सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी, सामान्य गणित और समान्य विज्ञान के होंगे। ये हाईस्कूल स्तर के होंगे। उसके बाद शारीरिक मापदंड और शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी।

आयु सीमा :-

उम्मीदवारों की न्यूतनम उम्र 18 साल और अधिकतम 33 साल होनी चाहिए। मध्य प्रदेश के मूल निवासी आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को राज्य सरकार के नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।

अप्लीकेशन फीस :- मध्य प्रदेश में सरकारी पदों पर निकली भर्तियों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है। हालांकि राज्य के एससी, एसटी, ओबीसी और दिव्यांग कैंडिडेट्स के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये है। इसके अलावा 60 रुपये पोर्टल शुल्क भी चुकाना होगा। कर्मचारी चयन मंडल ने भर्ती परीक्षा की डेट भी घोषित कर दी है। मध्य प्रदेश में इन तीनों पदों के लिए भर्ती परीक्षा 11 मई 2023 को दो शिफ्ट में होगी।

Previous 19 दिसंबर से देवास में भोपाल चौराहे से साइंस कॉलेज मेंडकीचक तक चलेगी छः सिटी बसें

Leave Your Comment

2ND FLOOR, RMO HOUSE, STATION ROAD, DEWAS (M.P.) 455001

Opening Hours:

Mon – Fri: 10:00 am – 6:00 pm

City News & Updates

Useful Links

The latest news, articles, and blogs, sent straight to your inbox every month.

Hello Dewas - copyright © 2023. All Rights Reserved