शहर को प्रदुषण मुक्त रखने के लिए एवं स्वच्छ हवा सुन्दर वातावरण शहर मे सभी को मिले इसी को दृष्टिगत रखते हुए नगर निगम द्वारा प्रतिदिन पौधा रोपण अभियान प्रारंभ किया गया है। निगम द्वारा पौधा रोपण अभियान प्रारंभ कर प्रतिदिन जनप्रतिनिधिगण व निगम अधिकारियो, कर्मचारियो के द्वारा पौधारोपण किया जावेगा।


जिसकी शुरूआत मे निगम सभापति रवि जैन के द्वारा आयुक्त विशालसिह चौहान के साथ माताजी टेकरी पर पीपल, नीम, गुलर, जामुन, आंवला, बेलपत्र, बड के पौधो का रोपण किया गया।आयुक्त ने बताया कि गत दिनो निगम बैठक कक्ष मे वायु गुणवत्ता को लेकर महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल, सभापति रवि जैन तथा उपस्थित विधायक प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल द्वारा शहर मे प्रतिदन एक पौधा लगाये जाने हेतु संकल्प लेते हुए निगम अधिकारियो व कर्मचारी तथा जनप्रतिनिधिगणो को संकल्प से जोडते हुए पौधे लगाये जाने हेतु संकल्पित हुए। इसी तारतम्य मे सोमवार से पौधा रोपण का कार्य प्रारंभ किया गया।
