– निगम द्वारा बजट राशि 731.64 करोड़ से देवास शहर का होगा चहुंमुखी विकास, 12 लाख की बचत का भी अनुमानदेवास। विकास के मामले में हमारा देवास शहर प्रगति पथ पर अग्रसर है।

नगर निगम ने इस बार विकास कार्यों के लिए अपने बजट में एक बड़ी राशि शामिल की है। यह राशि पिछले वर्ष की तुलना में 200 करोड़ से अधिक है। वित्तीय वर्ष 2022-23 के बजट शहर में विकास की एक नई इबारत लिखेगा। नगर निगम द्वारा प्रस्तावित बजट में कुल 731.64 (सात सौ इकत्तीस करोड़ 64 लाख रुपए) के अनुरूप कुल प्रस्तावित व्यय राशि 731.52 (सात सौ इकत्तीस करोड़ 52 लाख रुपए) है, अर्थात 12 लाख रुपए बचत होने का अनुमान है। नगर निगम के बजट में विकास कार्यों के लगभग सभी बिंदुओं पर जोर दिया गया है। शहर के बाग-बगीचों के साथ ही मार्गों के चौड़ीकरण, चाैराहों के सौंदर्यीकरण के लिए भी पर्याप्त राशि खर्च की जाएगी। बजट में वार्षिक खेल महाेत्सव के लिए भी राशि शामिल की है और वाचनालयों के लिए भी राशि प्रस्तावित है।

शहर विकास के सभी तथ्यों का समावेश बजट में किया है। उपायुक्त वित्त पुनीत शुक्ला द्वारा वर्ष 2022-23 के तैयार बजट पर आयुक्त विशालसिंह चौहान की अनुशंसा पर बजट पेश, कलेक्टर एवं प्रशासक चंद्रमौली शुक्ला द्वारा स्वीकृति।बजट अंतर्गत नगर निगम देवास में कार्यों को प्रस्तावित किया है-

– यातायात व्यवस्था में सुधार व विकास के लिए कई तरह के विकास कार्य होना है, इसके लिए दो करोड़ रुपए की राशि प्रस्तावित है।

-महात्मा गांधी मार्ग, सुभाष चौक एवं शामलात मार्गों का चौड़ीकरण व सौंदर्यीकरण के लिए 5 करोड़ रुपए प्रस्तावित है।

– शहर के 5 प्रमुख चौराहों के विकास एवं सौंदर्यीकरण के लिए 2 करोड़ 50 लाख रुपए प्रस्तावित है।- बिलावली श्मशान के विकास व सौंदर्यीकरण के लिए 50 लाख रुपए प्रस्तावित है।

– नगर निगम शहर में 50 नए बगीचों का निर्माण कराएगा। इसके अतिरिक्त पुराने बगीचों का भी विकास होगा। इस कार्य के लिए 5 करोड़ की राशि प्रस्तावित है।

– हॉकर जोन व्यवस्थापन के लिए एक करोड़ रुपए प्रस्तावित है।-वार्षिक खेल महोत्सव के लिए 40 लाख रुपए प्रस्तावित किए हैं।-

नगर गौरव दिवस के आयोजन के लिए 50 लाख रुपए प्रस्तावित है।- शहर में नवीन वाचनालयों का निर्माण भी किया जाएगा। साथ ही पुराने वाचनालयों के नवीनीकरण के लिए 30 लाख रुपए प्रस्तावित किए हैं।

– राज्य आपदा शमन निधि योजना अंतर्गत शासन से प्रस्तावित राशि अनुसार ब्राह्मणखेड़ा तालाब के आसपास आरसीसी नाला निर्माण, वार्ड बिलावली रोड के पास आरसीसी नाला निर्माण के लिए 2 करोड़ 97 लाख रुपए प्रस्तावित हैं।

– अमृत- 2.0 योजना अनुसार जल प्रदाय, ग्रीन स्पेसेस, स्ट्रोम जल नालियां, सीवरेज एवं सेफ्टीज प्रबंधन के अंतर्गत निर्माण कार्य के लिए 116 करोड़ 50 लाख रुपए प्रस्तावित है।

– देवास शहर के विभिन्न बगीचों में बच्चों के खेल उपकरण, चैनल फेंसिंग, ट्री गार्ड, डिवाइडर रोटरी, पौधे प्रदाय करने, ग्रीन ग्रास एवं अन्य संबंधित विकास व सौंदर्यीकरण के लिए 2 करोड़ 45 लाख रुपए के कार्य प्रस्तावित है।

– नगर निगम के पशु बजट अंतर्गत श्वान हाउस (नसबंदी/उपचार/अस्पताल/घर निर्माण) के लिए 50 लाख रुपए प्रस्तावित है।

विशेष– विधायक की पहल पर नागदा स्थित गणेश मंदिर पहुंच हेतु नवीन मार्ग के निर्माण व सौंदर्यीकरण तथा माताजी टेकरी के विकास के लिए एक करोड़ की राशि प्रस्तावित की है।

– इसी के साथ वार्डों में नवीन रोड निर्माण, नाली निर्माण व जनहित में अन्य विकास कार्य शामिल किए गए हैं।

Previous देवास नगर निगम में संपत्तिकर, जलकर की बकाया राशि जमा करने का अंतिम अवसर 31 मार्च तक

Leave Your Comment

2ND FLOOR, RMO HOUSE, STATION ROAD, DEWAS (M.P.) 455001

Opening Hours:

Mon – Fri: 10:00 am – 6:00 pm

City News & Updates

Useful Links

The latest news, articles, and blogs, sent straight to your inbox every month.

Hello Dewas - copyright © 2023. All Rights Reserved