मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एमपी शर्मा ने बताया कि 22 जुलाई 2021 को देवास में वैक्सीनेशन कार्य आईटीआई कॉलेज, विकास नगर चोराहा, मल्हार स्मृति मंदिर, चिमनाबाई स्कूल, गीता भवन, भंडारी अस्पताल, संजीवनी क्लिनिक बालगढ़, संजीवनी क्लिनिक मेंडकी, इस्लामिया क्रमिया स्कूल शुक्रवारिया हाट, सरकारी स्कूल आलोट पायगा नयापुरा, वार्ड-नंबर 36, सरकारी स्कूल रसलपुर, सरस्वती विद्या मंदिर सम्राटपुरी बालगढ़, सरकारी स्कूल कालूखेड़ी वार्ड नं-05, फ्री इंडिया रेस्टहाउस बीबीसी बर्फ फैक्ट्री के पास, उज्जैन रोड औद्योगिक क्षेत्र, शिशु विहार स्कूल में होगा। जिसमें कोविशील्ड वैक्सीन का पहला और दूसरा डोज़ लगाया जाएगा।
वैक्सीनेशन के लिए कोविन पोर्टल पर ऑनलाईन बुकिंग के लिए स्लॉट ओपन किये गये है। जिला मुख्यालय नगर निगम क्षेत्र देवास में कोविड-19 टीकाकरण सत्रों का आयोजन कोविन पोर्टल पर ऑनलाईन प्री-स्लॉट बुकिंग के माध्यम से ही किया जाएगा। सायंकाल 04 बजे बाद शेष बची हुई कोविङ-19 वैक्सीन डोज का आकलन कर उपस्थिति नागरिकों को टोकन वितरित किये जाएंगे एवं ऑन साईट पंजीयन के माध्यम से उनका वैक्सीनेशन किया जाएगा।
कोविड-19 वैक्सीनेशन अंतर्गत 18 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी व्यक्ति शासन की गाइडलाइन अनुसार वैक्सीनेशन करवा सकता है। चिंहित शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में वैक्सीनेशन निःशुल्क किया जा रहा है। कोविड-19 वैक्सीनेशन की जानकारी के लिये स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, आगनवाडी कार्यकर्ता से सम्पर्क कर सकते है। वैक्सीनेशन संबंधी जानकारी के लिए कोविड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्ट्रल स्थापित किया गया है जिसका नम्बर 07272-222202 पर सम्पर्क कर सकते है।

