सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने 66वीं राज्य स्तरीय शालेय रोप स्कीपिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुये 10 स्वर्ण, 21 रजत एवं 10 कांस्य पदक प्राप्त कर उज्जैन संभाग का प्रतिनिधित्व करते हुए ओवर ऑल चैम्पियनशीप में तृतीय स्थान प्राप्त किया।

उक्त जानकारी देते हुए विद्यालय के उपनिदेशक (कीड़ा) श्री आकाश अरोरा ने बताया कि यह प्रतियोगिता आवासीय खेल परिसर, सिहौर में आयोजित की गई थी जिसमें विद्यालय के अण्डर 14 बालक आयु वर्ग की डबल डच स्पीड रीले में तनय गोयल, विनीत अमलावदिया, चेतन वर्मा ने प्रथम स्थान अर्जित कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

इसी प्रकार अण्डर 14 बालिका आयु वर्ग की डबल डच स्पीड रीले में कु. कनक यशोना, कु. अयोनिजा राठौर, कु. नेहा वर्मा एवं कु. रजनी गौर ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

प्रतियोगिता के अण्डर 14 बालक आयु वर्ग की फी स्टाईल में तनय गोयल ने रजत पदक एवं 3 मिनिट इंडोरेंस प्रतियोगिता में चेतन वर्मा ने कांस्य पदक प्राप्त किया। इसी प्रकार अण्डर 14 बालिका आयु वर्ग की फी स्टाईल में कु. कनक यशोना ने रजत पदक, 30 सेकण्ड स्पीड स्प्रींट में राठौर ने रजत पदक एवं 3 मिनिट इण्डोरेंस में कु. रजनी गौर ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

अण्डर 14 बालिका आयु वर्ग की स्पीड रीले में कु. अयोनिजा राठौर, कु. नेहा वर्मा, कु. अनुष्का पण्ड्या, कु. एंजेल बनवाड़िया ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक प्राप्त किया एवं डबल अण्डर रीले प्रतियोगिता में कु. अनुष्का पण्डया, कु. एंजेल बनवाड़िया, कु. राजनंदिनी सेंधव ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक अर्जित किया।

इसी प्रकार अण्डर 17 बालक आयु वर्ग की डबल डच स्पीड रीले में रूद्र प्रताप सिंह बैस, शिवम नायक, यश नायक ने प्रथम स्थान अर्जित कर स्वर्ण पदक एवं डबल डच फी स्टाईल में द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक व डबल अण्डर रीले में यश नायक ने तृतीय स्थान अर्जित कर कांस्य पदक अपने नाम किया।

प्रतियोगिता के अण्डर 17 बालिका आयु वर्ग की डबल डच स्पीड रीले में कु. मंशिला भाटी, कु. रूपाली ठाकुर, कु. पहल अग्रवाल, कु. वंशिका बघेल ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक एवं डबल अण्डर रीले प्रतियोगिता में कु. माही ठाकुर, कु. एंजेल जायसवाल, कु. वंशिका बघेल ने तृतीय स्थान w अर्जित कर कांस्य पदक व स्पीड रीले प्रतियोगिता में कु. रूपाली ठाकुर, कु. एंजेल जायसवाल, कु. माही ठाकुर ने तृतीय स्थान अर्जित कर कांस्य पदक प्राप्त किया।

इसी प्रकार प्रतियोगिता के अण्डर 19 बालिका आयु वर्ग की डबल डच स्पीड रीले में नेहल आर्य, कु. आशना मेवाड़, कु. स्नेहा मकवाना, कु. वंशिका कुलथिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक प्राप्त किया एवं स्पीड स्प्रिंट में नेहल आर्य ने तृतीय स्थान अर्जित कर कांस्य पदक प्राप्त किया।

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती रीटा सिंह एवं निदेशक श्री चरनजीत सिंह अरोरा ने सभी खिलाड़ियों एवं उनके प्रशिक्षक श्री विनय नायर को बधाई देते हुए शुभकामनाएँ प्रेषित की।

Previous देवास शहर को मिली बड़ी सौगात, शहर में 70 करोड़ की राशि से होंगें विभिन्न विकास कार्य

Leave Your Comment

2ND FLOOR, RMO HOUSE, STATION ROAD, DEWAS (M.P.) 455001

Opening Hours:

Mon – Fri: 10:00 am – 6:00 pm

City News & Updates

Useful Links

The latest news, articles, and blogs, sent straight to your inbox every month.

Hello Dewas - copyright © 2023. All Rights Reserved