सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित राष्ट्रीय रोप स्कीपिंग चैम्पियनशीप 2022-23 में 12 स्वर्ण, 12 रजत एवं 8 कांस्य पदक प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। उक्त जानकारी देते हुए विद्यालय के उपनिदेशक श्री आकाश अरोरा ने बताया कि यह प्रतियोगिता पठानिया पब्लिक स्कूल, रोहतक (हरियाणा) में आयोजित हुई थी जिसमें 12 राज्यों के लगभग 80 सी.बी.एस.ई. स्कूलों के करीब 650 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता के अण्डर 14 बालिका वर्ग के टीम इवेंट में कु. कनक यशोने, कु. अयोनिजा राठौर, कु. अनुष्का पण्डया व कु. नेहा वर्मा ने डबल डच स्पीड रीले एवं डबल डच पेयर रीले में क्रमशः प्रथम स्थान अर्जित कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इसी प्रकार अण्डर 14 बालक वर्ग में चेतन वर्मा, विनित अमलावदिया, तनय गोयल व शिवाशीष सोनी ने डबल डच पेयर रीले में द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक एवं डबल डच रीले में तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक अर्जित किया।

अण्डर 19 बालिका वर्ग में कु. आइष्का शर्मा, कु. नेहल आर्य, कु. रूपाली ठाकुर व कु. राजनंदनी सेंधव ने डबल डच स्पीड रीले व डबल डच पेयर स्पीड रीले में द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक प्राप्त किया।अण्डर 19 बालक आयु वर्ग में हनी सिंह पंवार, याश नायक, शिवम नायक व रूद्र प्रताप सिंह बैस ने स्पीड रीले में प्रथम स्थान अर्जित कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया व डबल डच स्पीड रीले में तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक प्राप्त किया। खिलाड़ियों की इस स्वर्णिम उपलब्धि पर विद्यालय के निदेशक श्री चरनजीत सिंह अरोरा एवं प्राचार्या श्रीमती रीटासिंह ने सभी खिलाड़ियों व उनके कोच श्री विनय नायर को बधाई प्रेषित की।

Previous देवास में विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम 12 जनवरी को आयोजित किया जाएगा

Leave Your Comment

2ND FLOOR, RMO HOUSE, STATION ROAD, DEWAS (M.P.) 455001

Opening Hours:

Mon – Fri: 10:00 am – 6:00 pm

City News & Updates

Useful Links

The latest news, articles, and blogs, sent straight to your inbox every month.

Hello Dewas - copyright © 2023. All Rights Reserved