देवास नगर गौरव दिवस आयोजन के तीसरे दिनपुलिस परेड ग्राउंड में कन्या पूजन एवं कन्या भोज हुआ। जिसमें 51 सौ कन्याओं सेअधिक कन्‍याओं को भोजन कराया गया।

कार्यक्रम में महापौर श्रीमती गीता दुर्गेशअग्रवाल,सभापति श्री रवि जैन, कलेक्‍टर श्री चन्‍द्रमौली शुक्ला ने कन्‍या पूजन किया।इस दौरान जनप्रतिनिधिगण, आयुक्त विशाल सिंह चौहान, एसडीएम श्री प्रदीप सोनी,आईएएस(ट्रेनी) श्री टी. प्र‍तीक राव सहित अन्‍य अधिकारीगण उपस्थित थे।

देवास का पहला नगर गौरव दिवस भव्‍य रूप से मनाया गया। हर साल नवरात्रिमें देवास नगर गौरव दिवस मनाया जायेगा। देवास नगर के प्रथम गौरव दिवस कानवरात्रि के पहले दिन 26 सितंबर से शुभारंभ हुआ था। देवास नगर गौरव दिवस में 26सितम्‍बर को पुलिस परेड ग्राउंड पर महाआरती, आतिशबाजी एवं भजन संध्‍या हुई।भजन संध्‍या में प्रसिद्ध गायक श्री उदित नारायण आये। शहर में  दीपोत्सव मनायागया।देवास नगर गौरव दिवस के दूसरे दिन 27 सितम्‍बर को विकास नगरस्‍टेण्डियम से माता टेकरी तक चुनरी यात्रा निकली। चुनरी यात्रा में मुख्‍यमंत्री श्रीशिवराज सिंह चौहान शामिल हुए। चुनरी यात्रा का सामाजिक संगठनो द्वारा जगह-जगहभव्‍य स्‍वागत किया गया।

चुनरी यात्रा में शामिल महिलाएं 11 सौ मीटर लम्‍बी चुनरीलेकर निकली। चुनरी यात्रा के दौरान देवास शहर भक्तिमय दिखाई दिया। महिलाएं कलशलेकर निकली। चुनरी यात्रा में विभिन्‍न संगठन शामिल हुए। सामाजिक संगठनों द्वाराजगह-जगह प्रसाद वितरण किया गया।

Previous सेन्ट्रल इण्डिया एकेमडमी, देवास के छात्र-छात्राओं ने 15वीं ओपन राज्य स्तरीय रोप स्कीपिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्षन करते हुए 4 स्वर्ण, 6 रजत व 3 कांस्य पदक प्राप्त कर आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपना स्थान सुनिष्चित किया।

Leave Your Comment

2ND FLOOR, RMO HOUSE, STATION ROAD, DEWAS (M.P.) 455001

Opening Hours:

Mon – Fri: 10:00 am – 6:00 pm

City News & Updates

Useful Links

The latest news, articles, and blogs, sent straight to your inbox every month.

Hello Dewas - copyright © 2023. All Rights Reserved