औद्योगिक क्षेत्र के टाटा चौराहे पर देश का पहला संविधान पार्क जल्द आकार लेगा।
करीब 25000 वर्गमीटर में यहां 22 ऐसी मूर्तियां लगाई जाएंगी, जिनका संविधान में उल्लेख किया गया है। ये वाे मूर्तियां हैं, जिनके जरिये सिंधु घाटी की सभ्यता, हड़प्पा संस्कृति से लेकर देश की आजादी तक की जानकारी संविधान में दी गई है |संविधान पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, नेताजी सुभाषचंद्र बोस, भगवान बुद्ध, अशोक स्तंभ, मन की गति से चलने वाले पुष्पक विमान में सवार भगवान राम, महाभारत के रण क्षेत्र का दृश्य, नटराज की मूर्ति, रेगिस्तान का दृश्य, समुद्र में रक्षा करता जहाजी बेड़ा आदि मूर्तियों काे लगाया जाएगा।

