संस्था रॉयल ब्रिगेड द्वारा महाराज विक्रम सिंह पवार के नेतृत्व में आजादी के 75वें अमृत महोत्सव एवं स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में शहरभर में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई।
यात्रा पुलिस परेड ग्राउण्ड से राष्ट्रीय गान के साथ बरसते पानी के बीच शुरू हुई। जो भोपाल चौराहा, नाहर दरवाजा, नयापुरा, गांजाभांग चौराहा, तहसील चौराहा, सयाजी द्वार से एबी रोड़ होते हुए पुराना लाल गेट, गाजरा गियर्स चौराहा से पुन: पुलिस लाईन पहुंची। जहां यात्रा का समापन हुआ। यात्रा मेें बड़ी संख्या में वरिष्ठजन, युवा व सर्वसमाज के लोग हाथो में तिरंगा लिए व भारत माता के जयकारे के साथ चल रहे थे। साथ देशभक्ति गीतों पर युवा थिरकते हुए आगे बड़ रहे थे।

शहर में आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत निकाली गई तिरंगा यात्रा जिले की सबसे बड़ी यात्रा थी। गिरते पानी के बावजूद यात्रा का उत्साह अपने चरम पर था। यात्रा का कई सामाजिक संगठनो, समाजसेवियों एवं व्यापारियों ने मंच लगाकर पुष्पवर्षा व महाराज विक्रम सिंह पवार का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। अंत में संस्था रॉयल ब्रिगेड ने सफल तिरंगा यात्रा के लिए सभी का आभार माना।
