सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी में स्थापित नवीन 50 मीटर फायरिंग रेंज में 10 एम.पी. बटालियन के सीनियर विंग एन.सी.सी. केडेट्स का प्रशिक्षण व प्रतियोगिता प्रारंभ हुई।
इस प्रशिक्षण में विभिन्न ट्रूपों के लगभग 250 छात्र-छात्राएॅं भाग लेंगे। प्रशिक्षण प्रभारी थल सेना के सुबेदार श्री हरबंश सिंह जी ने बताया यह प्रशिक्षण सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी के फायरिंग रेंज में छः दिनों तक चलेगा और 10 एम.पी. बटालियन से संबंधित सभी एन.सी.सी. ट्रूपों के केडेट्स भाग लेंगे। इस प्रतियोगिता/प्रशिक्षण के बाद चयनित केडेट्स की अर्न्तबटालियन प्रतियाोगिता रखी जाायेगी जो कि राज्य स्तर की होगी। इस प्रशिक्षण में हवलदार रणजीत सिंह व जगतार सिंह भी सहयोग कर रहे हैं।




