जिला ओलम्पिक खेल महोत्सव को लेकर कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गई।

बैठक में कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला, आयुक्त विशालसिंह चौहान ट्रैफिक डीएसपी किरण शर्मा के साथ खेल अधिकारी हेमंत सुवीर, जिला ओलंपिक सचिव अनवर खान के साथ खेल संघ के आयोजक संयोजक एवं सचिव व प्राधिकारी एवं सहायक यंत्री जगदीश वर्मा, सौरभ त्रिपाठी के साथ आयोजित खेल महोत्सव मे होने वाले 21 प्रकार के खेलों की जानकारी ली तथा आयोजन में की जानेे वाली सभी व्यवस्थाओं की पृथक पृथक जानकारी के साथ हॉकी के खेल को और जोड़े जाने हेतु कलेक्टर ने कहा। साथ ही आयुक्त ने विस्तृत खेल संबंधी सभी जानकारी दी। कलेक्टर ने कहा कि आयोजित खेल महोत्सव के चेयरमेन आयुक्त विशालसिंह चौहान के नेतृत्व में पहली बार इस प्रकार का खेल आयोजन हो रहा है। इससे निश्चित ही जिले में खेलों के प्रति और रूचि बढ़ेगी।

आयुक्त ने कहा कि पहली बार खेल आयोजन देवास शहर के इंडस्ट्रीयल पार्क में हो रहा है जिसका परिणाम भी अच्छा होगा। सभी खेलों के सेकेट्रियों से कलेक्टर ने पृथक पृथक विस्तृत चर्चा कर आयोजन में ज्यादा से ज्यादा बच्चों को भाग लेने हेतु कहा। खेल सचिव अनवर खान एवं खेल अधिकारी हेमंत सुवीर ने कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला का पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया। अनवर खान ने बताया कि अंडर 19 के बच्चें सभी खेलों के लिए ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इस हेतु पूरे खेल की टीम भी गठित की गई जो सभी खेल गतिविधियों को रजिस्ट्रेशन से लेकर संचालन तक कार्य करेगी आयोजित खेलों के विषय में और अधिक जानकारी के लिए हेमेंद्र निगम सचिव 98934 35601.. एवं संदीप जाधव सेक्रेटरी 70001 35565 पर संपर्क कर सकते हैं बैठक का संचालन अनवर खान सचिव द्वारा किया गया तथा आभार हेमेन्द्र निगम ने माना।

Previous देवास नगर निगम द्वारा कैला देवी एम आर 1 रोड का कार्य तीव्र गति से प्रारंभ

Leave Your Comment

2ND FLOOR, RMO HOUSE, STATION ROAD, DEWAS (M.P.) 455001

Opening Hours:

Mon – Fri: 10:00 am – 6:00 pm

City News & Updates

Useful Links

The latest news, articles, and blogs, sent straight to your inbox every month.

Hello Dewas - copyright © 2023. All Rights Reserved