मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा कक्षा 10वी एवं 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम घोषित किया गया है।कक्षा 10वीं की वार्षिक परीक्षा 18 फरवरी एवं कक्षा 12वीं की वार्षिक परीक्षा 17 फरवरी 2022 से आयोजित की जाएगी।

सोमवार को माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10-12 वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा की समय सारिणी जारी कर दी है।

माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी टाइम टेबल के अनुसार फरवरी से पेपर शुरू हो जाएंगे। सबसे पहले हिंदी विषय का पेपर लिया जाएगा। यह पेपर 17 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। बता दें कि इस सत्र में होने वाले पेपर्स का पैटर्न भी बदल दिया गया है।

माध्यमिक शिक्षा मंडल (मध्यप्रदेश बोर्ड) ने सिलेबस में 30 फ़ीसदी की कटौती कर दी है। अब सभी विषयों के 40 प्रतिशत वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा मंडल ने अपनी वेबसाइट पर दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने परीक्षाओं को लेकर ब्लूप्रिंट भी ऑनलाइन जारी कर दिया है। दरअसल कोरोना महामारी की संभावित तीसरी लहर की आशंका के चलते इस साल का कक्षाएं अगस्त माह से लगीं थीं। इस कारण चालू शिक्षा सत्र में करीब 140 दिन ही कक्षाएं ही लग पाएंगी। जबकि सामान्य शिक्षा सत्र में करीब 230 दिन से ज्यादा स्कूली छात्रों की कक्षाएं लगाईं जाती हैं। इसी वजह से पाठ्यक्रम में कटौती कर इस बार प्रश्न पत्र तैयार किए जा रहे हैं। इसके साथ ही इस सत्र में परीक्षाएं फरवरी माह में ही आयोजित की जाएंगी।

Previous मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में 708 पदों पर निकली भर्ती

Leave Your Comment

2ND FLOOR, RMO HOUSE, STATION ROAD, DEWAS (M.P.) 455001

Opening Hours:

Mon – Fri: 10:00 am – 6:00 pm

City News & Updates

Useful Links

The latest news, articles, and blogs, sent straight to your inbox every month.

Hello Dewas - copyright © 2023. All Rights Reserved