देवास शासकीय पॉलीटेकनिक महाविद्यालय में गेस्ट फेकल्टी के लिए 25 अक्टूबर को आयोजित होने वाला साक्षात्कार अपरिहार्य कारणो से स्थगित।
प्राचार्य शासकीय पॉलीटेकनिक महाविद्यालय देवास डॉ. सोनल भाटी ने बताया कि शासकीय पॉलीटेकनिक महाविद्यालय देवास में शैक्षणिक सत्र 2021-2022 के संचालन के लिए गेस्ट फेकल्टी की नियुक्ति के लिए साक्षात्कार का आयोजन 25 अक्टूबर 2021 को आयोजित होना था। साक्षात्कार का आयोजन अपरिहार्य कारणो से स्थगित किया गया है।
