नॉर्दन रेलवे लाजपत नगर ने 3000 से ज्यादा अपरेंसिट पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है। आरआरसी द्वारा जारी शॉर्ट नोटिफिकेशन के अनुसार, अपरेंटिस एक्ट 1961 के तहत विभिन्न डिवीजन/ यूनिट्स या वर्कशॉप्स के लिए अपरेंटिस पदों पर भर्ती की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन का लिंक आरआरसी की आधिकारिक वेबसाइट rrcnr.org पर 20 सितंबर 2021 को दोपहर 12 बजे एक्टिव होगा। योग्य उम्मीदवार 20 अक्टूबर 2021 या उससे पहले तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
पदों की संख्या :- 3093

योग्यता :-
अगर आप 10वीं पास कर चुके हैं और संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट कोर्स पूरा कर चुके हैं तो आवेदन कर सकते हैं। रेलवे भर्ती 2021 का डीटेल्ड नोटिफिकेशन जल्द ही आरआरसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
आयु सीमा :-
आवेदन की उम्र 15 वर्ष से अधिक और 24 वर्ष से कम होना चाहिए।
