इस्कॉन (अंतर्राष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ) और डॉ. विवेक बिंद्रा के आपसी सहयोग से विश्व का सबसे बड़ा वेबिनार आयोजित किया जा रहा है, जो कि बिल्कुल नि:शुल्क है। जिसमे प्रशिक्षण देंगे डॉ. विवेक बिंद्रा जो एक अंतर्राष्ट्रीय मोटीवैशनल वक्ता, लीडर्शिप सलाहकार, व व्यापार प्रशिक्षक हैं।

उन्हे कई पुरुस्कार प्राप्त हो चुके हैं, जैसे टाइम्स ऑफ इंडिया द्वारा “बेस्ट सीईओ कोच इन इंडिया” , एकोनॉमिक टाइम्स द्वारा “द् गेम चेंजर ऑफ द् ईयर २०१९” तथा कई और राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय पुरुस्कार। यह मेगा वेबीनार जिसका विषय है, “Business Yoga from Bhagavad Gita” २० जून को दोपहर १२ बजे आयोजित किया जा रहा है, यह हिन्दी भाषा मे होगा और जीवन के एक अद्वितीय दृष्टिकोण को प्रस्तुत करेगा।

इस सत्र मे सीखा जा सकेगा की विफलताओं को जीवन बदलने का अवसर कैसे बनाएँ, फोकस और एकाग्रता शक्ति कैसे बढ़ाएँ, लीडर्शिप गुण, इत्यादि ।

कोरोना के इस भीषण काल में जहां एक ओर लोग अपने जीवन का साथ छोड़ रहे है वही दूसरी ओर विश्व का युवा वर्ग अपनी आशा को छोड़ दुःख, निराशा और चिंताओं से ग्रसित हैं।इस कठिन काल में श्रीमद् भगवद्गीता का दिव्य संदेश आज भी उतना ही प्रभावशाली और महान है जितना कि आज से 5000 वर्ष पूर्व अर्जुन के लिए था। इसी संदेश को लेकर इन विषम परिस्थितियों में डॉ. विवेक बिंद्रा,युवाओं के लिए एक नई आशा के रूप में हमारे सामने आए हैं। डॉ. विवेक बिंद्रा द्वारा संचालित यह वेबिनार “श्रीमद् भगवद्गीता पर आधारित बिजनेस योग” न केवल शिक्षाप्रद अपितु काफी प्रेरणादायक होगा। यह न केवल श्रीमद् भगवद्गीता की शिक्षाओं पर आधारित हैं अपितु यह हमें इन शिक्षाओं को अपने जीवन में किस प्रकार से उतारा जाए यह भी सिखाया जाएगा।

वेबिनार के उद्देश्य है:–

1) श्रीमद् भगवद्गीता के द्वारा जीवन में सफलता की कुंजी प्राप्त करना।

2) जीवन में अनदेखे अवसरों की राह दिखाना।

3) आत्मसंयम के साथ जीवन को पूर्ण रूप से अनुभव करना।

4) स्वयं को विश्व व्याप्त आध्यात्मिक और स्वयं की आत्मिक शक्ति से जोड़ना।

5) जीवन की तीन प्रमुख समस्याओ (शारीरिक, मानसिक, और आत्मिक) से खुद को मुक्त करना।

वेबीनार से प्राप्त शिक्षाएं:–

1) असफलताओं को किस तरह से जीवन परिवर्तन के अवसरों में बदला जाए।

2) जीवन में एकाग्रता और फोकस को किस प्रकार विकसित किया जाए।

3) जीवन को विश्वासपूर्ण और सैद्धांतिक रूप से किस प्रकार जिया जाए।

4) ऑनरशिप (स्वामित्व) के द्वारा स्वयं के भीतर नेतृत्व के गुणों का विकास किस प्रकार किया जाए।

5) जीवन के लक्ष्य की सफलता का पथ किस प्रकार निर्माण किया जाए।

डॉ. विवेक बिंद्रा द्वारा संचालित यह वेबिनार न केवल आपमें बिजनेस स्किल्स, ऑनरशिप, लीडरशिप एवं आत्मविश्वास के गुणों का विकास करेगा बल्कि आपके जीवन को नई दिशा प्रदान करेगा। क्यूंकी यह कार्यक्रम नि:शुल्क है, अतः हर श्रेणी के व्यक्ति और विद्यार्थी इसमे भाग ले सकते है।

कृपया अधिक जानकारी के लिए संपर्क करे:– +91 82917 04978राधिका रमण दास प्रभुजी(इस्कॉन देवास)

रजिस्ट्रेशन के नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें :- https://iiyc.co.in/?event=SP221

Previous देवास कोरोना हेल्थ बुलेटिन

Leave Your Comment

2ND FLOOR, RMO HOUSE, STATION ROAD, DEWAS (M.P.) 455001

Opening Hours:

Mon – Fri: 10:00 am – 6:00 pm

City News & Updates

Useful Links

The latest news, articles, and blogs, sent straight to your inbox every month.

Hello Dewas - copyright © 2023. All Rights Reserved