मध्य प्रदेश के सभी छोटे और बड़े शहरों में अब शनिवार को भी लॉकडाउन रहेगा। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने गुरुवार को यह ऐलान कर दिया। शुक्रवार शाम 6 से सोमवार के सुबह 6 बजे तक लगातार लॉकडाउन 60 घंटे का रहेगा। CM ने कहा कि मेरी मंशा कभी भी लॉकडाउन की नहीं रही है। बता दें कि एक दिन पहले ही प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में नाइट कर्फ्यू लगाया गया था।ऑक्सीजन और रेमडेसिविर के इंजेक्शन की कमी से हालात बदतर हो रहे हैं।

ऑक्सीजन की कमी से 48 घंटे में सागर में 4 और खरगोन में 1 कोरोना मरीज की मौत हो गई। ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने के लिए राज्य सरकार ने भिलाई स्टील प्लांट से करार किया है। हर रोज प्लांट से 60 टन ऑक्सीजन की सप्लाई होगी। इस बीच पिछले 24 घंटे में पूरे एमपी में कोरोना से 13 मरीजों की मौत हुई है। पहली खेप अगले एक-दो दिन में मिलने की उम्मीद है। प्रदेश के 4 बड़े शहर इंदौर, भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर में ही 50 फीसदी संक्रमित आए हैं।

सभी सरकारी दफ्तर अगले 3 महीने तक सप्ताह में केवल 5 दिन ही खुलेंगे। इनकी टाइमिंग सुबह 10 से शाम 6 बजे तक रहेगी। शनिवार और रविवार दफ्तर पूरी तरह बंद रहेंगे। प्रदेश के सभी शहरी क्षेत्रों में आज गुरुवार से अगले आदेश तक रोजाना रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा। छिंदवाड़ा जिले में रात 8 बजे से अगले 7 दिन तक टोटल लॉकडाउन रहेगा।

CM शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार शाम को आपात बैठक में चर्चा के बाद यह फैसला लिया। बैठक में यह भी तय किया गया कि क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की सहमति लेकर कलेक्टर शहरी क्षेत्र में रविवार के अलावा शनिवार को भी लॉकडाउन का आदेश जारी कर सकते हैं। प्रदेश के अधिक संक्रमित शहरी क्षेत्रों में कंटेनमेंट ज़ोन बनाए जाएंगे कंटेनमेंट एरिया में 7 से10 दिन तक का लाॅकडाउन लगाया जा सकेगा।

Previous मिलिट्री इंजीनियर सर्विसेज ने 502 पदों के लिए ड्राफ्ट्समैन और सुपरवाइजर के पदों पर निकाली भर्ती

Leave Your Comment

2ND FLOOR, RMO HOUSE, STATION ROAD, DEWAS (M.P.) 455001

Opening Hours:

Mon – Fri: 10:00 am – 6:00 pm

City News & Updates

Useful Links

The latest news, articles, and blogs, sent straight to your inbox every month.

Hello Dewas - copyright © 2023. All Rights Reserved