मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड में 276 पदों पर निकली भर्ती

सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड की तरफ से कई पदों पर भर्ती निकाली गई है। जिनके लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट esb.mponline.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती के लिए आवेदन करने की शुरुआत हो चुकी है.लास्ट तारीख का इंतज़ार किए बिना अभ्यर्थी आज ही अप्लाई कर सकते हैं।

भर्ती और परीक्षा की जरूरी तारीखें :-

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड की तरफ से इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 19 अगस्त तय की गई है। भर्ती के लिए एग्जाम का आयोजन 12 सितंबर को किया जाएगा।

https://www.instagram.com/reel/C-Sg8xBPffs/?igsh=MnJoZHM4eGRrZjFo

इतने पदों पर होगी भर्ती :-

अधिसूचना के अनुसार ये भर्ती (MP Job Bharti 2024) अभियान राज्य में ग्रुप 3 सब इंजीनियर समेत कुछ अन्य पदों पर भी भर्तियां करेगा। अभियान के तहत 283 पद भरे जाएंगे। कुल 276 पद वैकेंसी सीधी, 2 कॉन्ट्रैक्ट, 5 बैकलॉग वैकेंसी है।

आवेदन शुल्क :-

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (Madhya Pradesh Staff Selection Board) ने इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 560 रुपये तय किए गए हैं। जबकि आवेदन करने वाले अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति, ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 310 रुपये का शुल्क अदा करना होगा।

योग्यता :-

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड के इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार को संबंधित ट्रेड में डिग्री/डिप्लोमा/आईटीआई (ITI) किया हुआ होना जरूरी है।

आयु सीमा:-

नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की कम से कम उम्र 18 वर्ष तय की गई है। जबकि अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 40 साल है।

इस अभियान के लिए आवेदन करने वाले रिजर्व्ड कैटेगरी के कैंडिडेट्स को अधिकतम उम्र सीमा में छूट दी जाएगी।

Previous तेज़ बारिश के कारण पुराना नर्मदा पुल का स्लैब धंसने से भारी वाहनों के लिए नेशनल हाईवे बंद, डायवर्जन लागू

Leave Your Comment

2ND FLOOR, RMO HOUSE, STATION ROAD, DEWAS (M.P.) 455001

Opening Hours:

Mon – Fri: 10:00 am – 6:00 pm

City News & Updates

Useful Links

The latest news, articles, and blogs, sent straight to your inbox every month.

Hello Dewas - copyright © 2023. All Rights Reserved