मध्यप्रदेश पुलिस अब बोलचाल की भाषा में उर्दू / फारसी के 69 शब्दों की जगह इन हिंदी के शब्दों का करेगी प्रयोग
मध्यप्रदेश पुलिस अब बोलचाल की भाषा में उर्दू फारसी के 69 शब्दों की जगह हिंदी के शब्दों का प्रयोग करेगी। सोमवार को पुलिस मुख्यालय द्वारा इन शब्दों के उपयोग के निर्देश दिए गए हैं।
जाप्ता फौजदारी : दंड प्रक्रिया संहिता
अदालत : न्यायालय
कैदखाना : बंदी गृहहाजिर/
गैरहाजिर : उपस्थित/अनुपस्थित
तफ्तीश/तहकीकात : अनुसंधान/जांचत
हरीर : लिखित/लेखीय विवरण
इस्तगासा : दावा, परिवाद
इरादतन : साशय
कब्जा : आधिपत्य
कत्ल/कातिल/कतिलाना : हत्या,वध/हत्यारा/प्राणघातक
गुजारिश : प्रार्थना, निवेदन
गिरफ्तार/हिरासत : अभिरक्षा

नकबजनी : गृहभेदन, सेंधमारी
चश्मदीद गवाह : प्रत्यक्षदर्शी, साक्षी
बयान : कथन शेष
रफरियादी : आवेदक, शिकायतकर्ता
हलफनामा : शपथ पत्र
फैसला : निर्णय
फौत : मृत्यु
सजा/बरी : दोषसिद्ध/दोषमुक्त
मुकीम : रुकना, ठहरना
माकूल : उचित
मुल्जिम/मुजरिम : आरोपी/अपराधी
अदम चैक : असंज्ञेय, पुलिस हस्तक्षेप, अयोग्य अपराध की सूचना
जुर्म, (जरायम) दफा : अपराध, धारा
आमद/रवाना : रवानगी आगमन, प्रस्थान
इजाफा : वृद्धि, बढ़ाना
कायमी : पंजीयन
कैफीयत/मजनून/तफसील : विवरण, विस्तृत विवरण
इत्तिला/इत्तिलान : सूचना/सूचनार्थ इमरोजा : आज दिनांक
इमदाद : मदद सहायतातामील/अदम
तामील : सूचना/सूचित न होना
म्याद : समय सीमा, अवधि
खारिज/खारिजी : रद्द निरस्त/निरस्तीकरण
खून आलूदा : रक्त रंजित, रक्त से सना हुआ
खैरियत : कुशलता
गवाह/गवाहन : साक्षी/साक्षीगणद्य
जमानत/मुचलका : प्रतिभूति/बंध पत्र
जप्त : अभिग्रहण, अधिग्रहण
जरिए : माध्यम
तहत : अंतर्गत
जख्म/जख्मी/मजरूब : चोट, घाव/घायल, आहत
ताकीद/हिदायत : चेतावनी, समझाइश
तफतीश कुनिंदा : विवेचक, अनुसंधानकर्ता, अन्वेषक
तब्दील : परिवर्तित, परिवर्तन
थाना हाजा : आरक्षी केंद्र पर उपस्थित
दस्तावेज : प्रपत्र अभिलेख
दस्तयाब : खोज लेना, बरामद
दीगर : अन्य दूसरा
मौका-ए-वारदात : घटनास्थल
नजीर : दृष्टांत
परवाना : परिपत्र, अधिपत्र
मशरुका : संपत्ति मुतफर्रिक : विविध
मर्ग : अकाल मृत्यु
मंजूरशुदा : स्वीकृत
शिनाख्त : पहचान सहवन : भूलवश, त्रुटिवश
सबूत : साक्ष्य, प्रमाण
सकुनत/साकिन : पता/निवास
संगीन : गंभीर
हिकमत अमली : विवेकानुसार
हमराह : साथ में
हस्ब जेल : उपरोक्तानुसार, के अनुसार
आला जरब, आला जरर, आला ए कत्ल : घटना, अपराध या हत्या में प्रयुक्त हथियार
गोशवारा : नक्शा
दस्तंदाजी/अदम दस्तंदाजी : संज्ञेय/असंज्ञेय
