29 फ़रवरी को होगा माता टेकरी पर देवीलोक का भूमिपूजन, पाथ-वे पर दो भागों में आकर्षक तरीके से होगा निर्माण

– मेडिटेशन सेंटर, योगा सेंटर बनेंगे, पहाड़ी पर उकेरी जाएंगी मूर्तियां

– 10 करोड़ 60 लाख रुपए की मिली स्वीकृति, शहर में पर्यटन को भी मिलेगा बढ़ावा – विधायक गायत्री राजे पवार ने विधानसभा चुनाव में की थी देवीलोक निर्माण की घोषणा

देवास। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 फरवरी को करोड़ों के विकास कार्यों का देशव्यापी लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। इसके अंतर्गत देवास शहर को भी बड़ी सौगात मिल रही है। विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार के अथक प्रयासों से माता टेकरी पर करोड़ों की लागत से देवीलोक का निर्माण होगा। इसका भूमिपूजन भी इसी कार्यक्रम में किया जाएगा। इसके साथ ही देवास विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों व शहर के वार्डों में आवागमन को सुविधाजनक बनाने के लिए सड़क निर्माण कार्यों का भी भूमिपूजन होगा।

उल्लेखनीय है, कि माता टेकरी पर देवीलोक के निर्माण के लिए राज्य शासन की ओर से 10 करोड़ 60 लाख रुपए की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इसके लिए विधायक श्रीमंत पवार की ओर से 15 करोड़ रुपए का प्रस्ताव पहुंचाया था। इसमें से 10 करोड़ 60 लाख रुपए की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। विधानसभा चुनाव से पूर्व विधायक श्रीमंत पवार ने महाकाल लोक की तर्ज पर देवास में देवीलोक निर्माण के लिए घोषणा की थी। यह घोषणा अब मूर्त रूप लेने जा रही है। माता टेकरी पर देशभर से श्रद्धालु अपनी मनोकामना लिए आते हैं। यह स्थल श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। अब देवीलोक के निर्माण से आस्था के संचार में और वृद्धि होगी। देवीलोक माता टेकरी के पाथ-वे पर बहुत ही आकर्षक तरीके से दो भागों में निर्मित होगा। इसकी एक थीम मां चामुंडा एवं एक थीम मां तुलजा भवानी की गाथा को अपने में समेटे होगी। पहाड़ी पर मां चामुंडा व मां तुलजा भवानी की गाथा से जुड़ी मूर्तियां उकेरी जाएगी। देवीलोक में ही मेडिटेशन सेंटर का निर्माण किया जाएगा, जहां श्रद्धालु ध्यान की गहराई में उतर सकेंगे। इसके अतिरिक्त कई कार्य होंगे, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनेंगे। देवीलोक में योगा सेंटर भी बनाया जाएगा। देवीलोक का संपूर्ण कार्य टेकरी की बाउंड्रीवाॅल के अंदर ही किया जाएगा। उज्जैन में महाकाल लोक के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालु देवास में भी माता टेकरी पर दर्शन के लिए आते हैं। यहां देवीलोक के निर्माण से श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ेगी और पर्यटन की द्ष्टि से भी विस्तार होगा।

श्रद्धालुओं की मंशानुरूप बनेगा देवीलोक-

विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार का कहना है, कि हमने विधानसभा चुनाव में देवीलोक निर्माण के लिए घोषणा की थी। यह घोषणा अब पूरी हो रही है। हमारी परंपरा रही है कि जो कहा है, वह किया है। माता टेकरी से देशभर के भक्तों की आस्था जुड़ी है। टेकरी पर समय के साथ विकास एवं सौंदर्यीकरण के कार्य हुए हैं। अब भक्तों की मंशानुसार देवीलोक का निर्माण हो रहा है। देवीलोक का निर्माण होने से शहर में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और साथ ही रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। इसके लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का अनंत आभार मानते हुए धन्यवाद देती हूं।

Previous देवास जिले में पदस्थ तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों को नवीन स्थलों के सौंपे दायित्व

Leave Your Comment

2ND FLOOR, RMO HOUSE, STATION ROAD, DEWAS (M.P.) 455001

Opening Hours:

Mon – Fri: 10:00 am – 6:00 pm

City News & Updates

Useful Links

The latest news, articles, and blogs, sent straight to your inbox every month.

Hello Dewas - copyright © 2023. All Rights Reserved