सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी, देवास की कु. समीक्षा मेहता एवं कु. तनुश्री मेहता का राष्ट्रीय स्तर पर चयन

सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी, देवास की दो छात्राओं कु. समीक्षा मेहता एवं कु. तनुश्री मेहता का चयन राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद, भारत सरकार के बेैनर तले राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में चयन हुआ।

ज्ञात हो राज्य स्तरीय 3 दिवसीय प्रतियोगिता राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस द्वारा भोपाल में आयोजित की गई थी। इसके पूर्व पूरे मध्यप्रदेश में सभी जिलों में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें कई विद्यालयों के करीब 300 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया, उनमें से 67 छात्र-छात्राओं का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में किया गया। अगले चरण में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में से 30 छात्र-छात्राओं का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु किया गया। इनमें सीआईए की कु. समीक्षा मेहता एवं कु. तनुश्री मेहता शामिल हैं। जो कि राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने हेतु चयनित की गई। इस प्रतियोगिता में सभी परियोजना व मॉडल पर कार्य विद्यालय की विज्ञान शिक्षिका श्रीमती ज्योति शर्मा के मार्ग दर्शन में किया गया।

छात्र-छात्राओं की इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती रीटासिंह एवं निदेशक श्री चरनजीत सिंह अरोरा ने छात्र-छात्राओं एवं उनके मार्गदर्शक को बधाई प्रेषित कर शुभकामनाएॅं दी।

Previous सुपर कॉप्स क्रिकेट अकादमी द्वारा चल रहे चार दिवसीय क्लब टूर्नामेंट का आज पुरुस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ समापन

Leave Your Comment

2ND FLOOR, RMO HOUSE, STATION ROAD, DEWAS (M.P.) 455001

Opening Hours:

Mon – Fri: 10:00 am – 6:00 pm

City News & Updates

Useful Links

The latest news, articles, and blogs, sent straight to your inbox every month.

Hello Dewas - copyright © 2023. All Rights Reserved