13 अगस्त को देवास में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, एक हजार से ज्यादा चार पहिया वाहन शामिल होने का लक्ष्य

देवास। जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा को भव्यता प्रदान करने के लिए व्यापक रूप से तैयारी की जा रही है। इस बार तिरंगा यात्रा में 1 हजार चार पहिया वाहन शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है। राजपूत ने बताया कि 13 अगस्त की प्रातः 10 बजे बी. आर. रिसोर्ट पर कार्यकर्ता एकत्रित होंगे। यहां पर हनुमान मंदिर पर पूजा-अर्चना के बाद तिरंगा यात्रा प्रारंभ होगी जो इंदौर-भोपाल हाईवे से होते हुए दोपहर 12 बजे सयाजी द्वार देवास पहुंचेगी। यहां पर स्वामी विवेकानंद और स्व. तुकोजीराव पवार की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। तत्पश्चात यात्रा ए.बी. रोड से भोपाल चौराहा होते हुए हाटपीपल्या विधानसभा के पहले ग्राम राजौदा में प्रवेश करेगी। यहां से तिरंगा यात्रा में सैकड़ों वाहन शामिल होंगे। जो बरखेड़ा, सिरोल्या, बरोठा पहुंचेगी। यहां पर स्व. माधवराव सिंधिया व शहीद जागेश्वर धाकड़ की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। तत्पश्चात नेवरी, मानकुंड, अरलावदा होते हुए हाटपीपल्या नगर में पहुंचेगी। यहां पर भगत सिंह जी की प्रतिमा व स्व. कैलाश जोशी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। इसके बाद तिरंगा यात्रा कृषि उपज मंडी में सभा के रूप में परिवर्तित हो जाएगी। इसी दौरान भूतपूर्व सैनिकों, शहीदों के परिजनों के साथ ही योगाचार्य राजेश बैरागी का सम्मान किया जाएगा। अंत मे सहभोज के साथ समापन होगा।आप सभी आमंत्रित है ।

Previous 10वीं पास के लिए 30 हजार से ज्यादा पदों पर इंडियन पोस्ट ऑफिस में निकली वैकेंसी

Leave Your Comment

2ND FLOOR, RMO HOUSE, STATION ROAD, DEWAS (M.P.) 455001

Opening Hours:

Mon – Fri: 10:00 am – 6:00 pm

City News & Updates

Useful Links

The latest news, articles, and blogs, sent straight to your inbox every month.

Hello Dewas - copyright © 2023. All Rights Reserved