मध्य प्रदेश 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए जरूरी खबर, इस दिन जारी होगा परीक्षा परिणाम
मध्य प्रदेश 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए जरूरी खबर है। दरअसल, माध्यमिक शिक्षा मंडल 10वीं और 12वीं बोर्ड कक्षा के परिमाण 25 मई को जारी करेगा। बोर्ड ने इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली है ।
एमपी बोर्ड की कक्षा 10वीं की परीक्षा में इस साल 9.66 लाख छात्र छात्राएं शामिल हुए थे। वहीं कक्षा 12वीं में 8.57 लाख छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया था। परीक्षा खत्म होने के बाद प्रदेश के 52 सेंटर्स पर बोर्ड परीक्षा की कापियां जांची गई। जिसमें कक्षा 10वीं की 57.04 लाख और 12वीं की 42.99 लाख कापियां है।
यहां देख सकेंगे परिणाम :-

मध्यप्रदेश की बोर्ड परीक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद परीक्षार्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। छात्रों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट जाना होगा। इसके बाद होम पेज पर दिख रहे एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2023 वाले लिंक पर क्लिक करना होगा। यहां मांगी गई जानकारी भरना होगा। इसके बाद आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।